Bettiah : भूमि विवाद को ले मारपीट, हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार, चार फरार

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 22 Sep 2025 10:04 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया गांव वार्ड संख्या तीन में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई.

विज्ञापन

लौरिया . थाना क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत अंतर्गत जमुनिया गांव वार्ड संख्या 3 में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मारपीट कर हत्या का प्रयास के तहत यह मामला कांड संख्या 420/25 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुनिया गांव निवासी सुकट चौधरी, पन्नालाल चौधरी और त्रिलोकी चौधरी के रूप में हुई है. तीनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार इस मामले में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से चार आरोपी अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. थानाध्यक्ष ने दावा किया कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गांव में हुई इस घटना के बाद दहशत और तनाव का माहौल है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन