कुंभ स्नान को गये व्यवसायी के घर भीषण चोरी, मुख्य द्वार का काटा ताला

पूरे परिवार के साथ प्रयागराज महाकुम्भ स्नान के लिए गये चनपटिया के एक व्यवसायी के घर में चोरों ने भीषणा चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
चनपटिया . पूरे परिवार के साथ प्रयागराज महाकुम्भ स्नान के लिए गये चनपटिया के एक व्यवसायी के घर में चोरों ने भीषणा चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मुख्य द्वार का ताला काटकर घर में घुसे आपराधी अंदर एक-एक कर पांच कमरों का ताला काटकर घर के सभी सदस्यों के जेवर और नकदी ले उड़े. घर वालों के अनुमान के मुताबिक चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ़ किया है. रविवार को प्रभारी थानाध्यक्ष निकू कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने कई बिन्दुओं पर जांच की है. संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश डाली है. इधर गृहस्वामी खर्ग पोखरिया मिश्रौली निवासी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि उनका घर वार्ड चार में है. वे सपरिवार कुंभ स्नान को गये थे. वापसी में नेपाल के हथौड़ा में पुत्र के पास रुके हुए थे. वहीं पर पुत्र का व्यवसाय है. शनिवार की सुबह पड़ोसी ने कॉल कर घर के मुख्य दरवाजे का ताला कटे होने की जानकारी दी. पूरा परिवार दोपहर में घर पहुंचा. अंदर सारे कमरों के ताले कटे हुए थे. बहु और बेटी का पूरा गहना गायब था. घर में रखे लगभग एक लाख नकदी भी गायब था. नवल के मुताबिक चोर सोने का चार कंगन, दो हार सेट, दो सोने का टीका, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, चार कानबाली, चार चांदी के पायल और पाजेब ले उड़े हैं. कटर मशीन लेकर घुसे चोर, इलाके में दहशत
भीषण चोरी की इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. चोरों ने ताला और जंजीर काटने में कटर मशीन का इस्तेमाल किया है. लोगों को आशंका है कि अपराधियों ने आधी रात के बाद इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया है. घर वालों के प्रयागराज जाने के बाद घर की रेकी कर चोरों ने बंद घर पर हाथ डाला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




