नरकटियागंज में परीक्षा फार्म भरने पहुंची स्कूली छात्रा का अपहरण

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नरकटियागंज में मैट्रिक का परीक्षा फार्म भरने आई छात्रा का अपहरण कर लिया गया है.
नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नरकटियागंज में मैट्रिक का परीक्षा फार्म भरने आई छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. घटना बीते 21 सितंबर की बताई जाती है. छात्रा की अपहरण में उसकी सहेली और तीन युवकों के नाम सामने आ रहे हैं. छात्रा के परिजन उसे नेपाल में अपहरण कर रखे जाने की आशंका जताते हुए शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में छात्रा के पिता ने बताया है कि जब उनकी बेटी परीक्षा फॉर्म भरकर घर वापस नहीं लौटी तो काफी चिंता होने लगी. खोजबीन के दौरान रामाशीष कुमार, अभिजीत कुमार और सिकटा थाना के हरिपुर गांव के सुधीर कुमार के द्वारा छात्रा का अपहरण कर लेने की जानकारी मिली. जिसके बाद इनमें से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जिन्हें पुलिस जेल भेज दी है, जबकि मुख्य आरोपित रामशीष कुमार गिरफ्तार नहीं किया जा सका. स्वजनों ने बताया है कि वह छात्रा को लेकर नेपाल में छिपा हुआ है. आरोप है कि छात्रा के अपहरण के मुख्य आरोपित रामाशीष कुमार के परिवार के प्रभु पटेल, संदेश पटेल, दिनेश पटेल, किनू पटेल, चंद्रिका पटेल और सुनील पटेल के साथ साथ अपहृत छात्रा की एक सहेली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. नाबालिग छात्रा के अपहरण में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्य आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर छात्रा को भी बरामद कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




