पुलिस पर हमला बोल सर्विस रिवाल्वर छीनने मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 6:16 PM

विज्ञापन

धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दहवा गांव में गुरुवार की रात सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज से वारंट तामिला करने पहुंची पुलिस के सहयोग में गयी स्थानीय पुलिस टीम पर आरोपी व समर्थकों ने हमला बोल दिया.

विज्ञापन

बगहा/मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दहवा गांव में गुरुवार की रात सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज से वारंट तामिला करने पहुंची पुलिस के सहयोग में गयी स्थानीय पुलिस टीम पर आरोपी व समर्थकों ने हमला बोल दिया. जिसमें एसआई प्रमोद राम बुरी तरह जख्मी हो गए और हमलावर ने एसआई का सर्विस रिवाल्वर छीन कर फरार हो गए. जिस मामले में पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है. वहीं आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि एसआई से छीना गया सर्विस रिवाल्वर अभी तक बरामद नहीं हुआ है. जिसको गंभीरता से लेते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए गहनता से जांच किया एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वही घटनास्थल की जांच करते हुए एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अंतर्गत कप्तानगंज थाना की पुलिस वारंट तामिला करने दहवा गांव आई थी. जिसका सहयोग के लिए धनहा थाना से एसआई प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ गए थे. उन्होंने बताया कि वारंट तामिला के दौरान रुस्तम अंसारी एवं उसके तीन भाई सहित अन्य लोग पुलिस पर हमला बोल दिए. जिसमें एसआई प्रमोद राम गंभीर रूप से घायल हो गए. वही हमलावरों के द्वारा एसआई का सर्विस रिवाल्वर छीन लिया गया. एसपी ने बताया कि मामले में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन