ePaper

मर्डर से पहले वो आखिरी कॉल 'भैया कुछ लड़कों ने मुझे...', बिहार में इंटर छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

Updated at : 05 Mar 2025 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बेतिया में मंगलवार रात इंटर के एक छात्र की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. बदमाशों ने पहले उसे घेरा, फिर मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के वक्त उसने फोन कर मदद भी मांगी, लेकिन बचाया नहीं जा सका. घटना के बाद इलाके में तनाव है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के बेतिया में मंगलवार रात एक इंटर के छात्र की निर्मम हत्या कर दी गई. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ITI स्थित आरडी लाइब्रेरी के पास बदमाशों ने पहले छात्र के साथ मारपीट की फिर चाकू से हमला कर दिया. चाकू इतनी ताकत से घोंपा गया कि वह सीने को पार कर गया. छात्र को आनन-फानन में GMCH ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

फोन पर मांगी थी मदद, भाई के सामने हुई हत्या

मृतक की पहचान पूर्वी करगहिया निवासी 17 वर्षीय दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है. उसके भाई प्रियांशु कुमार के मुताबिक, घटना के वक्त दिव्यांशु ने उसे फोन कर कहा, “भैया, कुछ लड़कों ने मुझे घेर लिया है और मार रहे हैं.” जब वह मौके पर पहुंचा, तो देखा कि कुछ युवक उसके भाई को बेरहमी से पीट रहे थे. इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, एक आरोपी ने चाकू घोंप दिया जिससे दिव्यांशु की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद इलाके में बवाल, आगजनी

घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपियों के ठिकाने पर हमला बोल दिया. एक कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई और एक बाइक भी फूंक दी गई. पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मझौलिया निवासी सरफराज और मेराज को हिरासत में लिया है. डीएसपी सदर-1 विवेक कुमार दीप ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन