मैनाटांड़ थाना चौक पर हुआ सघन वाहन जांच, काटा गया चालान

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 07 Oct 2025 6:20 PM

विज्ञापन

आगामी ग्यारह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सजगता तेज कर दी है.

विज्ञापन

मैनाटांड़. आगामी ग्यारह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सजगता तेज कर दी है. मंगलवार को बीडीओ दीपक राम, सीओ आशीष आनंद, मैनाटांड़ थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता दल-बल के साथ सड़क पर उतरे.थाना चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गय. बीडीओ दीपक राम, सीओ आशीष आनंद और थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, डिक्की सहित कागजातों की जांच की गई. जांच उपरांत अनियमितता में पाये गये बाइक चालकों से जुर्माना भी वसूली किया गया. जांच के दौरान चारपहिया वाहनों की सघन तालाशी ली गयी. दर्जनों बाइक को रोक कर डिटेन भी किया गया. जांच में बाइक और चार पहिया वाहन की डिक्की की सघन जांच की गयी. ताकि निर्धारित राशि से ज्यादा रूपये तो लेकर कोई चल तो नहीं रहा. ज्यादा रकम मिलने पर विधिवत उसे जब्त भी करने की जानकारी थानाध्यक्ष ने दी. उन्होंने बताया कि सीमावर्ती थाना होने के कारण नेपाल से आने जाने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है. ताकि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से असमाजिक तत्वों के द्वारा चुनाव को प्रभावित नहीं कर सकें. नेपाल से आने और जाने वाले वाहनों के साथ साथ बैठें लोगों की भी सघन तलाशी ली जा रही है. थानाध्यक्ष के द्वारा मौके पर मौजूद लोगों को यह समझाया कि वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलेगा. मौके पर दरोगा प्रति कुमारी,जमादार जितेश कुमार, शक्ति यादव, आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन