बेतिया : बेतिया राज व्यवस्थापक ने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 28 Sep 2025 5:57 PM

विज्ञापन

शहर के विभिन्न जगहों पर बेतिया राज की 0.49 डिसमिल भूमि पर चार अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है.

विज्ञापन

बेतिया . शहर के विभिन्न जगहों पर बेतिया राज की 0.49 डिसमिल भूमि पर चार अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है. इसको गंभीरता से लेते हुए बेतिया राज के व्यवस्थापक अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का सदर सीओ को निर्देश दिया है. साथ ही की गई कार्रवाई का जानकारी देने को भी कहा है. बेतिया राज के व्यवस्थापक ने बताया कि सदर अंचल के मौजा उज्जैन टोला में .06 डिसमिल जमीन में शुत्रघ्न महतो अवैध अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करा रहे हैं, जबकि यह जमीन बेतिया राज की फार्म की है. उसी तरह बरवत पसराईन के पिंटू साह .12 डिसमील, सखन कुमार.08 डिसमिल, पूर्वी हजारी के लालबहादुर राम ने.05 डिसमील व पूर्वी करगहिया मौजा में परवतिया टोला के संदीप यादव ने .10 डिसमिल व चंदन साह ने .08 डिसमिल जमीन पर अवैधरुप से कब्जा कर पक्का निर्माण करा रहे हैं. ऐसे में सभी बेतिया राज की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने व अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश बेतिया राज के व्यवस्थापक ने सदर सीओ को दिया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन