बिहार की सभी सीटों पर गौरक्षक निर्दलीय उम्मीदवारों को लड़ाएंगे चुनाव: शंकराचार्य

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 6:00 PM

विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने शुक्रवार को बिहार की राजनीति में नया रंग भरते हुए विधानसभा चुनाव में गो-भक्त उम्मीदवार उतारने की घोषणा की.

विज्ञापन

बेतिया. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने शुक्रवार को बिहार की राजनीति में नया रंग भरते हुए विधानसभा चुनाव में गो-भक्त उम्मीदवार उतारने की घोषणा की. बेतिया-गुरुवलिया रोड स्थित एक विवाह भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौमाता की रक्षा सुनिश्चित करें. गौरक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है. शंकराचार्य ने कहा कि बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौरक्षक प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा और उनके पक्ष में प्रचार भी किया जाएगा. उन्होंने अपील की कि मतदाता केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वोट दें, जो गो रक्षा के प्रति स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों. यदि किसी पार्टी का उम्मीदवार गो रक्षा को लेकर शपथ पत्र देता है, तो वहां उनका प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन