बिहार का महापर्व छठ में पर ट्रेनों में भारी भीड़, यात्री टॉयलेट तक में सफर करने को मजबूर
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 6:04 PM
बिहार का महापर्व छठ को लेकर बगहा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. रोजाना करीब आठ से 10 हजार लोग विभिन्न ट्रेनों से बगहा पहुंच रहे हैं.
बगहा. बिहार का महापर्व छठ को लेकर बगहा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. रोजाना करीब आठ से 10 हजार लोग विभिन्न ट्रेनों से बगहा पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि बगहा पुलिस जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हिमाचल, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में रहते हैं. ये सभी लोग महापर्व छठ पूजा मनाने के लिए अपने घर लौट रहे हैं.
त्योहार के कारण ट्रेनों में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़
त्योहार के कारण ट्रेनों में सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक भीड़ हो गई है.स्थिति ऐसी है कि यात्रियों को दरवाजों पर खड़े होकर, टॉयलेट के पास और कई बार टॉयलेट के अंदर तक सफर करना पड़ रहा है. कुछ ट्रेनों में तो भीड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों को चढ़ने या उतरने में भी काफी परेशानी हो रही है. वहीं वातानुकूलित (AC) कोचों में भी भीड़ का आलम बना हुआ है.यात्रियों का कहना है कि त्योहार के इस मौसम में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसलिए मजबूरन उन्हें जनरल बोगियों में ठसाठस भरे माहौल में सफर करना पड़ रहा है.
बोले बगहा स्टेशन मास्टरबगहा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजन कुमार ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो. स्थानीय प्रशासन भी त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रख रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










