पहाड़ी इलाकों और दोन क्षेत्र में हुई बारिश से हरहा, मसान व भपसा नदी में आई बाढ़

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 5:44 PM

विज्ञापन

अचानक आई पहाड़ी नदी की बाढ़ ने दोन क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बताया जा रहा है कि तराई क्षेत्र में हो रही बारिश दोन में रहने वालों पर भारी पड़ रही है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. अचानक आई पहाड़ी नदी की बाढ़ ने दोन क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बताया जा रहा है कि तराई क्षेत्र में हो रही बारिश दोन में रहने वालों पर भारी पड़ रही है. वही ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार की रात से हो रही रुक-रुककर मुसलाधार बारिश से पहाड़ी नदियां उफान पर है. गुरुवार को नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है. पहाड़ी नदी भपसा, मनोर, झिकरी, हरहा आदि नदियों में बाढ़ आ गया है. नदी में पानी इतना है कि नदी का दोनों पार्ट बराबर होने में थोड़ी बची थी. बारिश के पानी से ग्रामीण सड़कें कीचड़मय हो गयी है. पानी के कारण थरुहट के दोन क्षेत्र के दर्जनों गांव का संपर्क तत्काल भंग हो गया है. जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

पहाड़ी नदियों में बाढ़ आने से एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन ठप

वही वीटीआर के वनों की गोद में बसे दोन क्षेत्र के लोगों को हरनाटांड़ आने जाने में एक पहाड़ी नदी को 22 बार पार होकर गुजरना पड़ता है. जंगल के अंतिम में हरहा नदी जहां इस वक्त बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. हरहा, भपसा नदी में बाढ़ आने से दोन से हरनाटांड़ तक आवागमन बाधित हो गया. इस बारिश से एक ओर जहां गर्मी से निजात मिली. वही क्षेत्र की मनोर, कोशिल, भपसा, झिकरी व हरहा पहाड़ी नदी के साथ विभिन्न बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ गया. जंगल से होकर गांवों के अलग-अलग से गुजरने वाली इन बरसाती पहाड़ी नदियों में बाढ़ आने से ग्रामीणों का एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन तत्काल ठप हो गया है. सबसे अधिक परेशानी दोन क्षेत्र के लोगों को हुई.

पहाड़ी नदियों से घिरा हुआ है दोन क्षेत्र: रामनगर प्रखंड में आने वाला दोन क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ी नदियों से घिरा हुआ है. यह गांव बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व के अंदर बसा हुआ है. गांवों में आदिवासी थारू और उरांव समुदाय के लोग बसे हुए हैं. जब भी तेज बारिश होती है तो झिकरी, भपसा, मसान और द्वारदह नदियों में उफान आ जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन