अलग-अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 5:54 PM

विज्ञापन

धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में सिताब-दियारा निवासी रामचंद्र यादव (45 वर्ष), कठार गांव निवासी कुमकुम देवी (30 वर्ष) और खरसाल-बरवा निवासी भरत राम सहित अन्य लोग शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दहवा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामचंद्र यादव को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि रामचंद्र यादव की स्थिति चिंताजनक है, जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. बताया जाता है कि अलग-अलग हादसों में तेज रफ्तार वाहन के कारण यह दुर्घटनाएं हुईं. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर निगरानी बढ़ाने और स्पीड कंट्रोल के उपाय करने की मांग की है. वही थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. प्राप्त आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर वाहनों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन