Bettiah : स्कूल गई किशोरी लापता, घर से एक लाख गायब

Updated:
विज्ञापन
Bettiah : स्कूल गई किशोरी लापता, घर से एक लाख गायब

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है.

विज्ञापन

बेतिया . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है. वह अपने साथ आधार कार्ड व घर में रखे एक लाख रुपये भी साथ लेकर फरार हुयी है. मामले में किशोरी की मां ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. किशोरी की मां ने पुलिस से बताया है कि उसकी पुत्री घर स्कूल गई थी. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. उसका आधार कार्ड ढूंढने पर नहीं मिला. घर में रखा एक लाख रुपये भी गायब था. बाद में किशोरी के छोटे भाई ने अपनी मां से बताया कि उसकी बहन किसी लड़के से बात करती थी. प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
गणेश

लेखक के बारे में

By गणेश

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन