पश्चिम चंपारण के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षकों की हुई नियुक्ति

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 8:38 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम चंपारण जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है.

विज्ञापन

बेतिया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम चंपारण जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है. इसके अतिरिक्त, पूरे जिले के लिए धर्मवीर को पुलिस प्रेक्षक तथा अनिल कुमार और विनय कुमार कांथेती को व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है. सभी प्रेक्षकगण जिला अतिथि गृह, प. चंपारण, बेतिया में आवासित हैं और प्रातः 9 बजे से लेकर पूर्वाह्न 10 तक अभ्यर्थियों एवं आम मतदाताओं से मिलने के लिए उपलब्ध हैं. कोई भी अभ्यर्थी, राजनीतिक दल का प्रतिनिधि या आम मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए संबंधित प्रेक्षक से निर्धारित समय पर संपर्क कर सकते हैं. जिले के 09 (नौ) विधानसभा क्षेत्रों के लिए जो प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं, उनमें 1. वाल्मीकिनगर विधानसभा (संख्या-01) के लिए तरन प्रकाश सिन्हा (मोबाइल नंबर-8757651105) 2. रामनगर विधानसभा (संख्या-02) के लिए संतोष कुमार देवांगन (मोबाइल नंबर-8084716109) 3. नरकटियागंज विधानसभा (संख्या-03) के लिए- नेहा जैन (मोबाइल नंबर-7479553511) 4. बगहा विधानसभा (संख्या-04) के लिए – के. सुरेन्द्र मोहन (मोबाइल नंबर-7779825112) 5. लौरिया विधानसभा (संख्या-05) के लिए कैलाश वानखेडे (मोबाइल नंबर-8757058108) 6. नौतन विधानसभा (संख्या-06) के लिए- एम. भरनी कुमार (मोबाइल नंबर-7321987106) 7. चनपटिया विधानसभा (संख्या-07) के लिए – संजय श्रीपत राव कटकर (मोबाइल नंबर-8757017104) 8. बेतिया विधानसभा (संख्या-08) के लिए- अशोक कुमार मीना (मोबाइल नंबर-8757419103) 9. सिकटा विधानसभा (संख्या-09) के लिए – मोहिंदर पाल (मोबाइल नंबर-8294077107)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन