यहां सभी जगह गांधी की स्मृतियां और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की है छाप: हरिवंश

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 5:53 PM

विज्ञापन

स्थानीय भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गयी.

विज्ञापन

गौनाहा. स्थानीय भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गयी. इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे. अपने संबोधन ने उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है गांधी जयंती के अवसर पर साउथ अफ्रीका की उस धरती से संबोधन करने का मौका मिला है जहां पर गांधी जी ने 21 साल रहे. यहां हर शहर में गांधी की स्मृतियां उनके व्यक्तित्व और कृतित्व व नेतृत्व की छाप है. मैं यहां पी 20 सम्मेलन में सहभागिता के लिए आया हूं. ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी जैसा जन जागरण करने वाला पूरे विश्व में दूसरा व्यक्ति नहीं रहा. बापू के विचार आज भी प्रासंगिक है. आज के प्रवेश में सहनशीलता व्यावहारिकता तथा संयम का अभाव समाज में व्याप्त है. हमें उनकी विचारधारा पर चलना होगा. सचिव डॉ ज्ञान देवमणि त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जयंती केवल एक जयंती नहीं है बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का चिंतन है. गांधी के दो मजबूत स्तंभ अहिंसा और सत्य ने पूरी दुनिया में नवजागरण लाने का काम किया था. वर्तमान समय में हम सभी को प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि अपने जीवन में सत्य और अहिंसा को आत्मसात करेंगे. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश राव ने कहा कि गांधी के पास अद्भुत नेतृत्व की क्षमता थी. उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा श्रॉफ ने की. इस दौरान महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण पर किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा शिक्षक दीपेंद्र बाजपेयी रहे. कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं के द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का प्रस्तुतीकरण किया गया. इसके बाद छात्राओं ने चरखा के माध्यम से सुत कतायी किया. मौके पर कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुदिष्ट कुमार, शिक्षक गोलू कुमार, चंद्र किशोर महतो, दयाशंकर पटवारी, आशीष यादव, गोलू चौरसिया, लवकुश कुमार , पूजा कुमारी, संध्या कुमारी सहित दो दर्जन से अधिक छात्राएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन