अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन किशोरियों समेत चार का अपहरण

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मानव तस्करी व शादी की नीयत से तीन किशोरियों समेत चार का अपहरण कर लिया गया है.
बेतिया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से मानव तस्करी व शादी की नीयत से तीन किशोरियों समेत चार का अपहरण कर लिया गया है. मामले में उनके परिजनों ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस सूत्रों के मुताबक मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 सितंबर को साढे 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया गया है.मामले में किशोरी के भाई ने एक मोबाइल फोन धारक व अपनी बहन की सहेली खुशबू कुमारी तथा उसकी मां के खिलाफ मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया गया है. मामले में किशोरी की मां ने आईटीआई कॉलोनी के जितेंद्र नट व उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. किशोरी की मां ने मानव तस्करी की नीयत से अपहरण करने की आशंका जताई. वहीं गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण करने के मामले में उसकी मां ने चनपटिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर वार्ड 24 निवासी रविंद्र गोड, राजन राम, शोभा देवी, रामचंद्र गोड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. शादी की नीयत से बहला फुसलाकर किशोरी का अपहरण करने का आरोप लगाई है. जबकि मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय इंटर की छात्रा का अपहरण अज्ञात व्यक्ति ने कर लिया है. मामले में छात्रा की मां ने मझौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. उसकी मां ने बताया है कि छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंची. कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर उसे भगा ले गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




