अनदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो निकले, दो लापता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 9:13 PM

विज्ञापन

लौरिया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत बसंतपुर गांव के दो बच्चे नदी में डूब गए.

विज्ञापन

साठी. लौरिया प्रखंड के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत बसंतपुर गांव के दो बच्चे नदी में डूब गए. इस संदर्भ में पंचायत समिति सदस्य नवल मिश्रा ने बताया कि करताहा नदी में बसंतपुर के चार बच्चे शुक्रवार की शाम नहाने गए थे. इसमें मोहन सिंह और रिंकू पांडे का लड़का तैर कर बाहर निकल गया. जबकि मोहन यादव का 15 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार तथा जयप्रकाश सिंह का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार नदी में डूब गया. गांव के राजन मिश्रा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की शाम छह बजे की बताई जा रही है. ग्रामीणों के सहयोग से नदी में डूबे दोनों बच्चों की तलाश जारी है. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धीरज कुमार के साथ अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि अंधेरा हो गया है. सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन