जंगल में घुसा बाढ़ का पानी, ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे वन्यजीव

नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
हरनाटांड़. नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. गंडक नदी का जलस्तर देखते हुए बराज के सभी 36 फाटक उठा दिए गए हैं. गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है. वीटीआर के विभिन्न वन प्रक्षेत्र के जंगलों में चारों तरफ गंडक नदी समेत पहाड़ी नदियों के बाढ़ का पानी फैल गया है. जिसके कारण वन्यजीवों ऊंचे स्थान पर पलायन कर रहे हैं. जंगल के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी घुसने के चलते स्थिति यह बन गयी कि वन कर्मियों को पेट्रोलिंग में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. गंडक नदी का पानी वीटीआर के चुलभट्ठा, भेड़िहारी, मदनपुर आदि इलाके में भर गया है. हर साल आने वाली बाढ़ से वन और वन्यजीवों को भारी नुकसान हो रहा है. वहीं मदनपुर जंगल का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है. जिसके चलते वन्यजीवों के आवास और चारे की समस्या भी पैदा हो गयी है. वन्यजीव सुरक्षित स्थानों पर पलायन के प्रयास कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




