रश्मि, विनय, प्रकाश समेत पांच ने वापस लिये नाम, 72 उम्मीदवारों के बीच होगी नौ विधानसभा की चुनावी जंग

जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कुल 72 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे. नाम वापसी की अंतिम तिथि गुरुवार को भाजपा के बागी दो प्रत्याशियों समेत पांच अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए हैं.
बेतिया. जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कुल 72 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे. नाम वापसी की अंतिम तिथि गुरुवार को भाजपा के बागी दो प्रत्याशियों समेत पांच अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए हैं. नरकटियागंज से भाजपा से बेटिकट हुई बागी बनकर चुनाव मैदान उतरी रश्मि वर्मा एवं चनपटिया के पूर्व विधायक प्रकाश राय ने भी अपना नाम वापस ले लिया है. वहीं दूसरी ओर नरकटियागंज से हीं कांग्रेस के बागी बन मैदान में उतरे पूर्व विधायक विनय वर्मा ने भी अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली है. जबकि इनके अलावे लौरिया से निर्दलीय नरेश साह एवं सिकटा से निर्दलीय मो. मैनुद्दीन आलम ने भी अपना नाम वापस ले लिया. नाम वापसी के बाद सभी नौ विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं. जिला प्रशासन मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 102 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था. स्क्रूटनी में 25 अधूरे नामांकनों को रद्द कर दिया गया था. 76 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे. नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध पाये प्रत्याशियों के नामांकन वापसी के लिए दो दिन का समय दिया गया था. जिसमें से दो दिनों के बीच कुल पांच ने स्वेच्छा से नामांकन वापस ले लिया. विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के बाद शेष बचे अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा नरकटियागंज में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये है. वहीं सबसे कम लौरिया व चनपटिया में पांच पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये है. इनमें सबसे दिलचस्प बात यह होगी कि नरकटियागंज में महागठबंधन के कांग्रेस व राजद प्रत्याशी के बीच दोस्ताना लड़ाई होगी. नामांकन वापसी के बाद जिले के वाल्मीकिनगर में सात, रामनगर(सु.) में आठ, नरकटियागंज में बारह, बगहा में सात, लौरिया में पांच, नौतन में ग्यारह , चनपटिया में पांच बेतिया में छह व सिकटा में 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये है. ——————— अबतक एक करोड़ से अधिक की शराब जब्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि विगत 6 अक्टूबर को चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू है. इस दौरान जिले में विभिन्न जगहों पर एसएसटी एवं एफएसटी को क्रियाशील रखा गया है. इस दौरान विगत 6 अक्टूबर से लेकर अबतक जिले में एक करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये के शराब की जब्ती की गयी है. वहीं 79 लाख 8 हजार के मादक पदार्थ जबकि 8 लाख 8 हजार की अन्य वस्तुएं जब्त की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एफएसटी द्वारा नगद राशि भी जब्त किये जा रहे है. ——– चार जगह बनाये गये डिस्पैच सेंटर जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मतदान कर्मियों को विभिन्न बूथों को सुविधाजनक रुप से पहुंचाने के लिए विधानसभा वार जिले में चार जगहों पर डिस्पैच सेंटर बनाये गये है. इनमें वाल्मीकिनगर व बगहा के लिए बाबा भूतनाथ कॉलेज बगहा, रामनगर के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिनगर, नरटियागंज एवं सिकटा के लिए कृषि बाजार समिति नरकटियागंज एवं लौरिया, नौतन, चनपटिया व बेतिया के लिए बेतिया के एमजेके कॉलेज का डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. मतदान समाप्ति के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सभी इवीएम को बेतिया के बाजार समिति परिसर में बनाये गये वज्रगृह में लाया जायेगा. जहां मतों की गणना 14 नवंबर को करायी जायेगी. ——————————- विधानसभावार प्रत्याशियों के नाम व संबंधित राजनीति दल 01-वाल्मीकिनगर विधान सभा 1. धीरेंद्र प्रताप सिंह–जदयू 2. रामेश्वर यादव—बहुज समाज पार्टी 3. सुरेंद्र प्रसाद —-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 4. राजेश शर्मा—-लोक समाज पार्टी 5. अजरूद्दीन अंसारी —-निर्दलीय 6. महम्मद जमील—-निर्दलीय 7. सुरेंद्र राम —-निर्दलीय ———————— 02- रामनगर (सुरक्षित) विधान सभा 1. आदित्य कुमार —-बसपा 2. नंद किशोर राम—भाजपा 3. सुबोध कुमार —-जनता दल 4. पप्पू कुमार रंजन —-जन सुराज पार्टी 5. ललन पासवान —-नेशनिस्ट कांग्रेस पार्टी 6. वशिष्ठ पासवान —-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 7. अंगद राम —-निर्दलीय 8. संतोष राम —-निर्दलीय —————— 03-नरकटियागज विधान सभा 1. दीपक यादव —-राजद 2. मो.मोतिउर्रहमान —-बसपा 3. शाश्वत केदार—कांग्रेस 4. संजय कुमार पांडेय —भाजपा 5. दिलशाद अहमद —फौजी जनता पार्टी 6. मोहम्मद राशीद अजीम —-नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 7. मो. वसीउल्लाह —जनसुराज पार्टी 8. इश्तेयाक अहमद—निर्दलीय 9. ध्रप राम—-निर्दलीय 10. माया देवी—निर्दलीय 11. राजेंद्र प्रसाद यादव—निर्दलीय 12. समीर सुनु —-निर्दलीय ————————- 04- बगहा विधान सभा 1. जयेश मंगल सिह —-कांग्रेस 2. राम सिंह —भाजपा 3. नंदेश पांडेय उर्फ चुन्नू पांडेय —जन सुराज पार्टी 4. महफुज आलम—आजाद समाज पार्टी 5. राहुल तिवारी—राइट टू रिकाल पार्टी 6. शैलेश कुमार चौधरी—भारज जन जागरण पार्टी 7. दिनेश अग्रवाल—-निर्दलीय ——————- 05 -लौरिया विधान सभा 1. मोहम्मद हारून —-बसपा 2. विनय बिहारी —-भाजपा 3. पप्पू कुमार ठाकुर —-द प्लुरल्स पार्टी 4. रण कौशल प्रताप सिंह —-विकासशील इंसान पार्टी 5. सुनील कुमार——जनसुराज 6. नरेश साह —–निर्दलीय —————————- 06-नौतन विधान सभा 1. अमित कुमार—–कांग्रेस 2. नारायण प्रसाद —-भाजपा 3. विरेंद्र राव —–बसपा 4. अजीत कुमार साह —-जनशक्ति जनता दल 5. जय प्रकाश —-नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 6. संजय प्रसाद उर्फ संजय कुमार सिंह —-अपनी जनता पार्टी 7. सतोश चौधरी ——जन सुराज पार्टी 8. चितरंजन कुमार पटेल—–निर्दलीय 9. मोहम्मद अली —–निर्दलीय 10. विपिन बिहारी पांडेय —-निर्दलीय 11. सिकंदर राम—-निर्दलीय ————————– 07-चनपटिया 1. अभिषेक रंजन —-कांग्रेस 2. उमाकांत सिंह —-भाजपा 3. त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीश कश्यप—जन सुराज पार्टी 4. विपिन बिहारी उर्फ विपिन नाथ तिवारी—–लोकतांत्रिक जन सुराज पार्टी 5. मोहम्मद सोएब—-निर्दलीय ——————– 08-बेतिया विधान सभा 1. रेणु देवी—भाजपा 2. वशी अहमद—कांग्रेस 3.अनिल कुमार सिंह —-जन सुराज पार्टी 4. छ़ठु शर्मा——जागरूक जनता पार्टी 5. सतीश कुमार —–सुधारवादी पार्टी 6. रोहित कुमार सिकारिया—-निर्दलीय —————— 09-सिकटा 1. औरंगजेब —–आम आदमी पार्टी 2. वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता—–भाकपा माले 3. संतोष राम —–बसपा 4. समृद्ध वर्मा—–जदयू 5. उत्कर्ष श्रीवास्तव —–जन सुराज पार्टी 6. पनम शर्मा—–जागरूक जनता पार्टी 7. मो. फखरूद्दीन —–राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी 8. मो. असलम——निर्दलीय 9. खुर्शीद फिरोज अहमद—-निर्दलीय 10. प्रमोद साह —–निर्दलीय 11. लालगुरद मियां——निर्दलीय ——————
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




