नेपाल से शराब पीकर आ रहे पांच शराबी गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 9:07 PM

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र में चौकसी सख्त कर दी गयी है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र में चौकसी सख्त कर दी गयी है. वही नेपाल से गंडक बराज के रास्ते शराब का सेवन कर आने वाले व्यक्तियों पर भी वाल्मीकिनगर पुलिस की तिरछी नजर पड़ चुकी है. इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम एसआई विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नेपाल से शराब का सेवन कर लौटने वालों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया. जिसमें पांच लोगों के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई. पकड़े गए शराबियों में सोहरिया निवासी जय प्रकाश महतो, बबलू कुमार, पिपरा कुट्टी निवासी नंदेश्वर कुमार, लक्ष्मीपुर-रमपुरवा निवासी संजीव कुमार, बगहा एक के अहिरवलिया निवासी गोलू राम शामिल है. इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि गिरफ्तार सभी शराबियों पर थाना में कांड संख्या 122/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही बताया कि शराब का सेवन भंडारण और कारोबार कानूनी अपराध है और सजा का प्रावधान है. विभागीय आदेश से गंडक बराज पर मजिस्ट्रेट वीरध्वज सरकार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन