परसौनी पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर खतईत एवं प्रबंधक सोनू कुमार के विरुद्ध गोबर्धना थाने में प्राथमिकी दर्ज

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 6:17 PM

विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति के पश्चात क्रय किये गये धान का गबन करने को लेकर परसौनी (रामनगर) पैक्स, के अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरुद्ध गोबर्धना थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.

विज्ञापन

बगहा. खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति के पश्चात क्रय किये गये धान का गबन करने को लेकर परसौनी (रामनगर) पैक्स, के अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरुद्ध गोबर्धना थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. ज्ञातव्य हो कि परसौनी पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर खतईत एवं प्रबंधक सोनू कुमार के द्वारा कुल 8113 क्विंटल धान का क्रय किया गया. जबकि 6756 क्विंटल धान मिल को उपलब्ध कराया गया. बाकी धान का समतुल्य सीएमआर अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा विस्तारित तिथि 14.09.2025 तक मिल को उपलब्ध नहीं कराया गया है.

भौतिक सत्यापन के क्रम में गोदाम में धान की मात्रा शून्य पायी गयी

15 सितंबर को महुई पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन के क्रम में गोदाम में धान की मात्रा शून्य पायी गयी. जबकि परसौनी पैक्स गोदाम में कुल अवशेष धान की मात्रा 1357 क्विंटल धान उपलब्ध होना चाहिए था. महुई पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा धान के समतुल्य राशि 3155025 रुपये की राशि का गबन कर लिया गया है.

रामनगर परसौनी पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरूद्ध एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश

इसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा रामनगर प्रखंड अंतर्गत परसौनी पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक के विरूद्ध एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया. उक्त के आलोक में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रामनगर द्वारा गोबर्धना थाना में प्राथमिकी संख्या-48/25 दर्ज करा दिया गया है. जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि धान अधिप्राप्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी अधिकारी अथवा पदाधिकारी नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन