बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Updated at : 19 May 2024 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी है. जिसमें दोनों पक्षों की तरफ पांच लोग घायल हुए हैं. मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई है. मामले में एक पक्ष के फकरूदीन मियां ने एफआईआर दर्ज कराते हुए शहाबुद्दीन अंसारी, आमिर मियां, समेत सात लोगों को आरोपित किया है. आरोप है कि उसकी पुत्री शौच करने गई तो उक्त आरोपितों के पुत्र भी पीछे पीछे जाने लगे. इसकी शिकायत करने पर आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के शहाबुद्दीन अंसारी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें गांव के ही फकरूल अंसारी, इजहार अंसारी समेत अन्य लोगों को आरोपित किया है. आरोप है कि वह अपने परिवार के साथ घर पर था. उसी दौरान उक्त सभी आरोपित लाठी डंडे से लैस होकर आए और मारपीट करने लगे. इस दौरान उक्त आरोपितों ने मारपीट कर पैर को बुरी तरह घायल कर दिया और सिर पर डंडे से मारकर घायल कर दिया है. बचाने के क्रम में घर की महिलाओं को भी पीटा. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन