सनकी बंदर के काटने से किसान जख्मी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 May 2025 6:17 PM

विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत गुरुवार की शाम चिलवनिया पंचायत के रेड़हा निवासी संतोष कुशवाहा चिलवनिया कुट्टी के पास ट्रैक्टर लेकर खेत जुताई करने गये हुए थे.

विज्ञापन

भितहा. स्थानीय प्रखंड अंतर्गत गुरुवार की शाम चिलवनिया पंचायत के रेड़हा निवासी संतोष कुशवाहा चिलवनिया कुट्टी के पास ट्रैक्टर लेकर खेत जुताई करने गये हुए थे. जहां एक सनकी बंदर ने आकर हमला कर दिया और हाथ में काट लिया. जिससे वह जख्मी हो गये. जिनका इलाज परिजनों द्वारा उत्तर प्रदेश कुशीनगर के जिला अस्पताल में कराया गया. इधर स्थानीय ग्रामीण विनय सिंह, शेख हंसमुद्दीन, सुभाष सिंह, रामजीत कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, जमालुद्दीन अंसारी, घुर कुशवाहा सहित तमाम लोगों का कहना है कि उक्त बंदर को लेकर आने-जाने वाले राहगीर से लेकर खेतों में काम करने वाले मजदूर काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सनकी बंदर बहुत लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है. जिसकी सूचना देने पर आज तक वन विभाग का कोई भी कर्मी उक्त बंदर को रेस्क्यू करने तक नहीं आया. ग्रामीण सनकी बंदर को लेकर काफी चिंतित हैं. जिसकी सूचना दूरभाष पर डीएफओ को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन