सर्पदंश से किसान की मौत, आनंद नगर मोहल्ले में छाया मातम

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 6:10 PM

विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या 16 स्थित आनंद नगर मोहल्ले में बुधवार की रात शोक की लहर दौड़ गई. जब 60 वर्षीय किसान उमाशंकर चौधरी की सर्पदंश से मौत हो गई.

विज्ञापन

बगहा. नगर के वार्ड संख्या 16 स्थित आनंद नगर मोहल्ले में बुधवार की रात शोक की लहर दौड़ गई. जब 60 वर्षीय किसान उमाशंकर चौधरी की सर्पदंश से मौत हो गई. परिवार वालों के अनुसार, उमाशंकर चौधरी बुधवार को गंडक दियारा स्थित बगहा रेता में धान की फसल कटवाने गए थे. इसी दौरान एक विषैले सर्प ने उन्हें काट लिया. सर्पदंश के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया. उपचार के दौरान बुधवार की रात उमाशंकर चौधरी ने दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में पहुंची. पूरे आनंद नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र सुनील कुमार और दो पुत्रियां हैं.परिवार के मुखिया और एकमात्र कमाने वाले सदस्य उमाशंकर चौधरी के निधन से परिवार पर आर्थिक संकट के बादल मंडरा गए हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि उमाशंकर मेहनती और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. उनकी मौत से न केवल परिवार, बल्कि पूरा मोहल्ला गमगीन है मृतक को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक श्याम नारायण यादव,धुप यादव,अशोक यादव, विनोद यादव, उमाशंकर साहनी, निर्भय कुमार, राजन कुमार, अजय कुमार, दीपू कुमार, मुन्ना कुशवाहा, सुबोध मिश्रा, राजकुमार, बबलू कुमार समेत अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन