बगहा पुलिस ने 24 घंटे में 62 वारंटों के साथ पांच कुर्की जब्ती का किया निष्पादन

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 08 May 2025 6:17 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 62 वारंटों समेत 5 कुर्की जब्ती का निष्पादन किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 62 वारंटों समेत 5 कुर्की जब्ती का निष्पादन किया है. जबकि अलग-अलग कांड में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि चौतरवा थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 12.5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. नौरंगिया थाना द्वारा अन्य कांड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. रामनगर थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है..वही पुलिस ने एक चार कार भी बरामद की हैं. भितहा थाना द्वारा वारंट में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. बगहा थाना द्वारा कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि इस प्रकार पुलिस ने कुल 62 वारंटो तथा 5 कुर्की का निष्पादन किया है. जिसमें 25 जमानतीय एवं 37 अजमानतीय शामिल है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए वाहन जांच अभियान में बगहा थाना द्वारा 10 हजार, भैरोगंज थाना द्वारा 5 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 8 हजार, पटखौली थाना द्वारा 3 हजार, रामनगर थाना द्वारा 7 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 1 हजार, सेमरा थाना द्वारा 1 हजार, नदी थाना द्वारा 1 हजार, धनहा थाना द्वारा 4 हजार, गोबर्धना थाना द्वारा 2 हजार, यातायात थाना द्वारा 27 हजार समेत कुल 69 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन