Bihar Election : मैदान में जोश, दिलों में दिखा लोकतंत्र का जुनून
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 02 Nov 2025 10:22 PM
उद्घाटन समारोह में इस बार खेल भावना के साथ मतदाता जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला.
–राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल बालिका प्रतियोगिता में गूंजी मतदान की पुकार बेतिया . महाराजा स्टेडियम, बेतिया में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल बालिका खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में इस बार खेल भावना के साथ मतदाता जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला. जिला स्वीप कोषांग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग राकेश कुमार ने विभिन्न प्रमंडलों से आई बालिका खिलाड़ियों को मतदान करने का संकल्प दिलाया और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया. उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ममतदाता जागरूकता के संदेश के साथ सेल्फी लेकर मतदाताओं से 11 नवंबर को मतदान अवश्य करने की अपील की. कार्यक्रम में स्वीप टीम की सदस्याएं सुश्री मेरी एडलीन, रानी कुमारी, शमीम आरा, तथा अन्य सदस्य उत्तम सिंह, राम एकबाल, संजय कुशवाहा, रविकांत झा, नंदू महतो, जुलूम साह सहित कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे. नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग ने कहा कि खेल के माध्यम से मतदाता जागरूकता फैलाने की यह जिला प्रशासन की पहल सराहनीय है. ऐसे प्रयास युवाओं को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










