ePaper

पांच दिवसीय प्रवास के दौरान चुनाव आयुक्त को बाल्मीकि नगर भी पहुंचने की संभावना

Updated at : 16 May 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिवसीय प्रवास के दौरान चुनाव आयुक्त को बाल्मीकि नगर भी पहुंचने की संभावना

चुनाव आयुक्त विवेक जोशी 5 दिनों के बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान वे बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लेकर की जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे.

विज्ञापन

बगहा. चुनाव आयुक्त विवेक जोशी 5 दिनों के बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान वे बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लेकर की जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे. साथ ही साथ मतदान केंद्र का भी निरीक्षण करेंगे.अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान चुनाव आयुक्त के बाल्मीकि नगर भी पहुंचने की संभावना है.पांच दिवसीय प्रवास के दौरान बाल्मीकि नगर आने की सूचना पर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है.बगहा दो बीडीओ विडडू राम ने इसको लेकर वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के वाल्मिकीनगर व आस पास के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.इस दौरान बीडीओ ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.साथ ही मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को अपडेट करने को लेकर संबंधित बीएलओ को भी निर्देशित किया. बीडीओ ने बताया कि चुनाव आयुक्त के वाल्मिकीनगर के आस पास के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने की संभावना है. इसको लेकर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया है. साथ ही वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है वे अपने अपने मतदान केंद्रों पर पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करे. उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ को मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं को अपडेट करने के साथ मतदाता सूची में नये एवं युवा मतदाताओं को नाम जोड़ने एवं मतदान के प्रति महिला एवं अन्य मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया है. साथ ही साथ इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाने को लेकर निर्देश दिया गया है, ताकि मतदान के दौरान अधिक से अधिक मतदाता मतदान में भाग ले सके और मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. इस कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही नहीं हो इसको लेकर बीएलओ को सख्त हिदायत दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन