बेतिया: जनसहयोग शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस का निर्देश

शिविर में डीएम व अन्य
नरकटियागंज प्रखंड के रखही चम्पापुर पंचायत में आयोजित जनसहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने निरीक्षण किया. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया.
Bettiah News: नरकटियागंज प्रखंड की रखही चम्पापुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित जनसहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: साहू पोखर से गरीबनाथ मंदिर तक बदलेगा पूरा इलाका, बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार
ग्रामीणों से सीधे लिया फीडबैक
शिविर पहुंचने पर पंचायत के उपमुखिया गुलरेज अख्तर ने डीएम का बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेंशन, भूमि, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जनसहयोग शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, इसलिए किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए.
पंचायत सरकार भवन की व्यवस्था की सराहना
जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन की व्यवस्थाओं और शिविर के संचालन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर सरकार और आम जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए.
देर से पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्त रुख
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों और अधिकारियों के देर से पहुंचने की शिकायत मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई.
उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाते हुए कारण बताओ (शो कॉज) नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्ट किया कि जनसहयोग शिविरों में समयपालन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, बीडीओ सुराज कुमार सिंह, सीओ सुधांशु शेखर, आरओ अशोक कुमार, शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सतीश कुमार पांडेय
सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










