बड़ी गहमा गहमी के बाद प्रखंड में यूरिया खाद का वितरण

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 07 Aug 2025 6:27 PM

विज्ञापन

प्रखंड परिसर में इफको बाजार योगापट्टी गोदाम पर गुरुवार को यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

योगापट्टी. प्रखंड परिसर में इफको बाजार योगापट्टी गोदाम पर गुरुवार को यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से खाद के लिए किसानों की भीड़ जुट गई. कई बार हंगामे के बाद स्थानीय थाना की पुलिस के पहुंचने और कतारबद्ध करने के बाद यूरिया खाद का वितरण शुरू हुआ. हालांकि 3,982 बोरा यूरिया खाद की खेप इफको बाजार के गोदाम में पहुंची है. जिसे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों के बीच सरकारी दरों पर वितरित किया जा रहा है. मंडल कृषि समन्वयक घनश्याम शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग पूरी तरह से तत्पर है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति की गई है. जिससे किसानों को अब किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन