पश्चिम चंपारण: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन वितरण आज, आईसीडीएस ने बनाई निगरानी टीम

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम चंपारण: टेक होम राशन वितरण आज, निगरानी टीम सक्रिय

पश्चिम चंपारण: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन वितरण आज, आईसीडीएस ने बनाई निगरानी टीम

पश्चिम चंपारण जिले में जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण बाकी है, वहां गुरुवार को वितरण किया जाएगा. वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आईसीडीएस ने प्रखंड स्तर पर विशेष निगरानी टीम बनाई है.

विज्ञापन

बिहार आंगनबाड़ी: पश्चिम चंपारण जिले के जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब तक टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण नहीं हो पाया है, वहां गुरुवार को लाभुकों के बीच राशन वितरित किया जाएगा. वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिला कार्यक्रम कार्यालय (आईसीडीएस) ने प्रखंड स्तर पर अधिकारियों की विशेष मॉनिटरिंग टीम गठित की है.

मई-जून के टीएचआर वितरण पर रहेगी विशेष नजर

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मई-जून 2026 के टीएचआर वितरण की विशेष निगरानी की जाएगी. इसके तहत बेतिया, लौरिया और मझौलिया प्रखंड के चयनित पंचायतों और नगर निगम के कुछ वार्डों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

इन क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच

मॉनिटरिंग अभियान के तहत बेतिया प्रखंड के पिपरा पकड़ी, अहवर मझरिया, रानीपकड़ी, पूर्वी करगहिया तथा नगर निगम के वार्ड संख्या 8 और 9 को शामिल किया गया है. वहीं, लौरिया प्रखंड के मठिया, तेलपुर, साठी, तेलपुर नया और गोबरौरा पंचायत तथा मझौलिया प्रखंड के मानपुर, परसौनी, सरिसवा, मठिया और बिशुनपुरवा पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा.

पांच-पांच केंद्रों का करेंगे निरीक्षण

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें. निरीक्षण के दौरान टीएचआर वितरण की वास्तविक स्थिति, लाभुकों को राशन मिलने की प्रक्रिया, अभिलेखों का संधारण और वितरण व्यवस्था का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद निर्धारित प्रारूप में जांच रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से जिला कार्यक्रम कार्यालय को भेजनी होगी.

समय पर पोषाहार उपलब्ध कराने पर फोकस

आईसीडीएस विभाग का कहना है कि इस विशेष मॉनिटरिंग अभियान का उद्देश्य टीएचआर वितरण में पारदर्शिता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को समय पर पोषाहार उपलब्ध हो. विभाग ने अधिकारियों को निष्पक्ष और प्रभावी निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढे़ं: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त यूनिफॉर्म किट, शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन