धनतेरस आज, बाजार में होगी धनवर्षा
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 8:59 PM
धनतेरस को लेकर बाजार सजकर तैयार हो गया है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है.
बेतिया. धनतेरस को लेकर बाजार सजकर तैयार हो गया है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है. बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गया है. रंग बिरंगी झालरों से घरों व दुकानों को पाट दिया गया है. शनिवार को धनतेरस का पर्व है. इस पर्व पर खरीदारी के लिए लोग अपनी प्लानिंग बना चुके हैं. कोई सोना तो कोई हीरा खरीदने की सोच रहा है. तो कोई वाहन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, धनतेरस के दिन कौन सा सामान और कौन सी धातु खरीददारी के लिए सबसे उत्तम है. इसकी जानकारी लोग पंडितों के पास जाकर शुभ मुहूर्त पूछ रहे हैं. तीन मूर्ति चौक स्थित पीतांबरी शॉपिंग मॉल में ग्राहकों को आकर्षक उपहार व लक्की ड्रा योजना का लाभ दिया जा रहा है. – नंदनी में हैं खास ऑफर नंदनी ज्वेलर्स के सुप्रिया रोड व हजारीमल धर्मशाला स्थित शोरूम में इस धनतेरस ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आया है. इसमें हॉलमार्क सोने और चांदी के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर तीस प्रतिशत की आकर्षक छूट तो वही हीरे की खरीदारी करने पर भी छूट मिल रही है. प्रोपराइटर योगेश सर्राफ ने बताया कि नंदनी ज्वेलर्स द्वारा सालों से संस्कार की कसौटी पर खरा व्यापार किया जाता रहा है. साथ ही नंदनी उपहार योजना के तहत किस्तों में आभूषण की कीमत का भुगतान आकर्षक उपहार सुविधा के साथ मिल रही है. – समीर होंडा में एसपी 125 व शाइन की डिमांड धनतेरस पर सुप्रिया रोड स्थित होंडा के अधिकृत विक्रेता समीर होंडा में ग्राहक होंडा की एसपी 125 तथा साइन 100 डीएक्स को सर्वाधिक पसंद कर रहे हैं. प्रोपराइटर डॉ. अमिताभ चौधरी ने बताया कि धनतेरस के लिए लगभग 1300 बाइकों की बुकिंग शनिवार के लिए की गयी है. वहीं शुक्रवार को करीब 350 बाइक ग्राहकों की ओर से खरीदे गये हैं. इसमें सबसे ज्यादा सौ सीसी की होंडा शाइन डीएक्स है. सभी आयु वर्ग के लोग इसे पसंद कर रहे है. इस बाइक के जितने भी स्टॉक हैं, वे सभी शनिवार को खत्म हो जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










