पट खुलते ही महिषासुर मर्दनी के दर्शन को उमड़े भक्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 8:47 PM

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सप्तमी को मां दुर्गा के पट खुलते ही सोमवार को विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

बेतिया. शारदीय नवरात्र के सप्तमी को मां दुर्गा के पट खुलते ही सोमवार को विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नगर के दुर्गा बाग मंदिर, मां काली धाम मंदिर, हरिवाटिका चौक दुर्गा मंदिर, लाल बाजार स्थित बेतिया राज जोड़ा शिवालय मंदिर, राज देवड़ी स्थित बेतिया राज भवानी मंडप, तीन लालटेन व द्वारदेवी चौक स्थित द्वारदेवी स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगनी आरंभ हो गई. पूजा के पश्चात माता का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. लोगों के हुजूम को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं. पंडाल के समीप की सड़कों पर चार पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. कई मार्गों पर ट्रैफिक डाइवर्ट भी किया गया है. जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. नवरात्र के दौरान मंदिरों व पंडालों के समीप लगने वाले मेलों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है. नगर के बेलबाग बंगाली कॉलोनी, बानुछापर, पावर हाउस चौक, कोतवाली चौक, घसियारपट्टी रामलीला मैदान, कालीबाग, हॉस्पिटल रोड, गैस लाल चौक स्थित लहेरिया भवानी, पुरानी गुदरी स्थित भुडली भवानी, राजदेवड़ी स्थित भवानी मंडप, हॉस्पिटल रोड स्थित बांग्ला स्कूल दुर्गाबाड़ी में लोगों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन