इलाज के दौरान बंदी की मौत

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोक्सो एक्ट की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई.
बेतिया . गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोक्सो एक्ट की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई. मृतक कैदी की पहचान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगावां वार्ड नंबर नौ निवासी न्योगी महतो के पुत्र हरेंद्र महतो (59) के रूप में हुई है. मृतक के भाई राजेंद्र महतो ने बताया कि घटना को लेकर परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है. हरेंद्र महतो ड्राइवर का काम करता था. उसके दो पुत्र पप्पू महतो (30) तथा अमरेंद्र महतो (25) हैं. शनिवार को सूचना मिली कि उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई है. सूचना पर पहुंचा तो देखा कि उसका इलाज जीएमसीएच के आईसीयू वार्ड में जारी है, जहां इलाज के क्रम में रविवार को मृत्यु हो गई. इधर जेल सुपरिटेंडेंट अमरजीत सिंह ने बताया कि 10-12 रोज पहले पोक्सो एक्ट मामले में विचाराधीन कैदी था. हाइपरटेंशन की वजह से शनिवार की सुबह बंदी को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. ब्रेन हेमरेज की वजह से उसकी मौत हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




