नगर में निशान यात्रा निकाल दादी परिवार ने सद्भावना का दिया संदेश

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 22 Aug 2025 5:58 PM

विज्ञापन

नगर में शुक्रवार को स्थानीय मारवाड़ी समाज के दादी परिवार के सदस्यों द्वारा धूमधाम से निशान यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

रामनगर. नगर में शुक्रवार को स्थानीय मारवाड़ी समाज के दादी परिवार के सदस्यों द्वारा धूमधाम से निशान यात्रा निकाली गयी. मंदिर परिसर में रथ पर दादी मां का दरबार सजाया गया. बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और गाजे बाजे की गूंज के साथ जब यात्रा निकली. जहां उक्त परिवार के सभी सदस्य सुंदर वेशभूषा और पगड़ी पहने सुसज्जित रूप से शामिल हुए. करीब 500 महिला, पुरुष और बच्चे एक साथ हाथों में झंडे लेकर यात्रा की. यात्रा का आरंभ नर्मदेश्वर शिव मंदिर से किया गया. जहां से हाथों में झंडा लेकर सभी दो पंक्तियों में कतारबद्ध होकर चलें. उक्त यात्रा पुरानी बाजार स्थित रानी सती दादी मंदिर पहुंची. यात्रा में मंदिर के पुजारी प्रेम प्रकाश भारद्वाज, रामचंद्र शर्मा, राजेश तुलस्यान, भूषण झुनझुनवाला, दीपक टिबड़ेवाल, निर्मल सिंघानिया, पुलकित झुनझुनवाला, मनोज अग्रवाल, विनोद छापोलिया, संजय जोशी, राजेश झुनझुनवाला, आनंद झुनझुनवाला, अविनाश चौधरी, अमित टिबड़ेवाल, पुनीत छापोलिया, विजय छापोलिया, मोहन झुनझुनवाला, कौशिक छापोलिया, आशीष टिबड़ेवाल, राकेश अग्रवाल, पंकज झुनझुनवाला, सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह, उप सभापति प्रतिनिधि सुजल सिंह, पुरुषोत्तम झुनझुनवाला, कमलेश शर्मा, काजल देवी, आलोक जोशी, आशीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विश्वनाथ झुनझुनवाला, अरुण छापोलिया, पंकज चौधरी, ब्रांड एम्बेसडर सदाकांत शुक्ल, थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई संजय गोंड़ व राजेश कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन