बगहा तीसरे दिन यूरिया खाद को लेकर किसानों की उमड़ा रही भीड़, यूरिया की किल्लत से परेशान

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 08 Aug 2025 6:20 PM

विज्ञापन

खरीफ फसल धान व गन्ना फसलों में समय से उर्वरक खाद नहीं मिलने से फसल खराब हो रहे है. किसान फसलों को लेकर काफी परेशान दिख रहे हैं.

विज्ञापन

बगहा. खरीफ फसल धान व गन्ना फसलों में समय से उर्वरक खाद नहीं मिलने से फसल खराब हो रहे है. किसान फसलों को लेकर काफी परेशान दिख रहे हैं. सावन का मौसम में भी बारिश नहीं होने से किसान परेशान है.जब किसान के लिए यूरिया बाजार में पहुंचा तो यूरिया बाजार से ही गायब हो गया और यूरिया की कालाबाजारी 500 से 600 रुपये बोरी उर्वरक विक्रेता चोरी छिपे बेच रहे हैं. ऐसे में यूरिया कालाबाजारी की शिकायत पर प्रशासन को चुस्त दुरुस्त हो गया है. डीएम के आदेश पर बगहा में 7000 बोरी यूरिया का खेप बिस्कोमान भवन पहुंचा जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में बगहा अनुमंडल के लिए 7000 बोरी यूरिया का खेप बिस्कोमान भवन पहुंचा है. वहीं इसके पूर्व पंचायत में पैक्स गोदाम एवं उर्वरक विक्रेताओं के पास भी यूरिया पहुंचा. लेकिन अल्प मात्रा में होने से आए दिन उर्वरक दुकान पर किसानों की वाले सुबह से लंबी कतारें और यूरिया की किल्लत से जगह-जगह हो हाल ला एवं प्रदर्शन भी किया जा चुका हैं तीन दिनों से बिस्कोमान भवन से एसडीएम गौरव कुमार के निर्देश यूरिया हो रहा है वितरण इधर तीन दिनों से बिस्कोमान भवन से एसडीएम गौरव कुमार के निर्देश के आलोक में बीडीओ व सीओ के देख रेख में किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया जा रहा है.यूरिया खाद को लेकर किसानों के भीड़ भाड़ और सुविधा को देखते हुए अनुमंडल मुख्यालय परिसर में बीडीओ व सीओ के देख रेख में टोकन कटा जा रहा है और बिस्कोमान से किसानों को यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है. बता दें कि किसने की भीड़ कम होने की नाम नहीं ले रही है. सैकड़ों किसान लंबी-लंबी कतार में अपनी नंबर का इंतजार बगहा अनुमंडल मुख्यालय में आए दिन सैकड़ों किसान लंबी-लंबी कतार में अपनी नंबर का इंतजार करते देखे जा रहे हैं. भीषण गर्मी उमस भरी मौसम में किसान अपनी सेहत का परवाह बिना करते हुए घंटों कतार में खड़े देखे जा रहे हैं. उसमें सबसे अधिक संख्या गरीब असहाय महिलाओं की हो रही है.जो किसान कभी बगहा अनुमंडल मुख्यालय देखा नही था उन्हें भी यूरिया खाद के लिए आना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन