साइबर अपराधियों ने उड़ाया 7.68 लाख रुपये

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 6:27 PM

विज्ञापन

फाइलेरिया विभाग से रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी को ऋण देने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाता से सात लाख 68 हजार रुपये निकाल लिया है.

विज्ञापन

बेतिया. फाइलेरिया विभाग से रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी को ऋण देने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाता से सात लाख 68 हजार रुपये निकाल लिया है. मामले में कालीबाग निवासी राजकुमार शर्मा ने साईबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. साइबर डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में राजकुमार शर्मा ने बताया है कि उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक का वरिष्ठ कर्मचारी बताया. उसने गूगल पे, पे फोन, के बजाय योनो का उपयोग करने को कहा. कहा कि इसका उपयोग करने पर चार लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा. राजकुमार शर्मा उसके झांसे में आ गए. तब अपराधी ने राजकुमार शर्मा से आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या की मांग कर फोन बंद करने को कहा. लेकिन उन्होंने फोन ऑफ नहीं किया, फिर उसने फोन का कुछ मैसेज डिलीट करने और नया सिम कार्ड लेने को कहा. 15 सितंबर को वे एटीएम सेंटर पर रुपये निकासी करने गए तो पता चला कि उनके बैंक खाता से 7.68 लाख रुपये की निकासी की गई है. बैंक में जाने पर पता चला कि अपराधी ने उनके बैंक खाता से कई बार में रुपये का निकासी किया है. तब उन्होंने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर की और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया. एटीएम कार्ड बदल 15 हजार की अवैध निकासी बेतिया. शहर के उज्जैन टोला स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम सेंटर पर रुपये निकासी करने गए खाताधारी का एटीएम बदल अपराधियों ने उनके खाते से 15 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित खाताधारी मो. तसलीम मुफस्सिल थाना के कोढ़ा बेलदारी के निवासी हैं. इस मामले में मो. तसलीम ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मो. तसलीम के आवेदन पर अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में मो तसलीम ने बताया है कि जब वे एटीएम सेंटर पर रुपए निकासी करने गए तो वहां पहले से एक युवक मौजूद था. रुपये निकासी में मदद करने की बात कह उनका एटीएम कार्ड ले लिया. कुछ देर के बाद कहा कि रुपये नहीं निकल रहा है. वह किसी कैलाश पांडेय नामक व्यक्ति का एटीएम कार्ड उन्हें पकड़ा दिया और भाग गया. बाद में जब वे बैंक में गए तो पता चला कि उनके बैंक खाता से 15 हजार रुपये निकाल लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन