कमांडेंट व एसपी ने भारत-नेपाल सीमा की स्थिति का लिया जायजा, दिए कई निर्देश
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 5:41 PM
पड़ोसी देश नेपाल में विगत चार दिनों में हुए दंगों के कारण सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है.
वाल्मीकिनगर. पड़ोसी देश नेपाल में विगत चार दिनों में हुए दंगों के कारण सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर लगातार बनी हुई है. इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर एसएसबी 21 वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत और पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज स्थिति का जायजा लेने गंडक बराज वाल्मीकिनगर पहुंचे. आने के साथ ही उन्होंने भारतीय क्षेत्र में स्थित सीमा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन लोगों ने सीमा पर तैनात अधिकारियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी लेते हुए कई महत्वपूर्ण आदेश दिए. साथ ही कोई व्यक्ति आपात स्थिति में सीमा को पार करता हैं तो उनकी पूर्ण रूप से जांच-पड़ताल करने के बाद ही आने या जाने की इजाजत दें. सीमा पर कड़ी निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर उप सेनानायक भूषण चंद्र राय, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर सहित एसएसबी के जवान और पुलिस जवान मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










