नागरिकों ने मेला ग्राउंड व चिल्ड्रेन पार्क में कचरा डंप करने से रोका, विराध में किया प्रदर्शन

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 8:44 PM

विज्ञापन

नगर के मेला ग्राउंड स्थित चिल्ड्रेन पार्क की चाहरदीवारी के भीतर व बाहर नगर पंचायत कचरा डंप कर रहा है.

विज्ञापन

चनपटिया . नगर के मेला ग्राउंड स्थित चिल्ड्रेन पार्क की चाहरदीवारी के भीतर व बाहर नगर पंचायत कचरा डंप कर रहा है. सोमवार को स्थानीय लोगों ने नपं कर्मियों को कचरा गिराने से रोक दिया और इसके विरोध में प्रदर्शन किया. दरअसल, स्थानीय लोग यत्र-तत्र फैले कचरे की बदबू से नाराज थे. आंदोलनकारियों में स्थानीय रामाशीष यादव, दीनानाथ यादव, हीरालाल प्रसाद, वीरेंद्र यादव, सुनील यादव, संजय यादव, ओमप्रकाश साहू आदि ने मेला ग्राउंड में पहुंचे पार्षद अरविंद चौधरी एवं पार्षद प्रतिनिधि रवि कुमार उर्फ बादल कुमार से भी इसकी शिकायत की. वे कचरा डंपिंग स्थल पर नपं के ईओ एवं स्वच्छता पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. लोगों ने दोनों अधिकारियों को कॉल भी किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया. पार्षद एवं प्रतिनिधियों ने समझाकर एवं आश्वासन देकर लोगों को मनाया. लोगों ने कचरा लेकर पहुंची नपं के ट्रैक्टर व जेसीबी को रोक दिया. उनका कहना था कि पिछले कई वर्षों से नपं मेला ग्राउंड के परिसर में कचरा डंपिंग कर रहा है. इससे निकलने वाले बदबू से आसपास के सैकड़ों लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है. जबकि एनजीटी के प्रावधानों के अनुसार डंपिंग यार्ड शहर और आबादी से दूर होना चाहिए. इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है. कई बार लिखित शिकायत की गई पर कोई सुनने को तैयार नहीं है. इस संबंध में नपं के ईओ डॉ रमण कुमार ने बताया कि नपं के द्वारा एनजीटी के नियमों का पालन किया जाता है. बहुत जल्द मेला ग्राउंड में डंप कचरा का निबटान सुरक्षित तरीके से किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन