ठाकुर टोला में चाचा भतीजे का शव पहुंचते मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Dec 2024 8:45 PM
बसवरिया पराउटोल पंचायत के ठाकुर टोला गांव में एक साथ पहुंचे रिश्ते में चाचा-भतीजा के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया.
लौरिया. बसवरिया पराउटोल पंचायत के ठाकुर टोला गांव में एक साथ पहुंचे रिश्ते में चाचा-भतीजा के शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. वे बुधवार की देर शाम को अपने रिश्तेदार के घर बांसगांव मंझरिया में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के बाद सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई थी. जिसे रामनगर की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को बगहा भेजवाया और गुरुवार को परिजनों को शव सौंप दिया. वहीं दोनों मृतक मंदीप ठाकुर एवं मुन्ना ठाकुर का शव पहुंचते ही गांव में देखने के लिए भीड़ उमड़ गयी. समीपवर्ती गांवों से भी लोगों का पहुंचना शुरू हो गया. ग्रामीणों की मानें तो मंदीप अविवाहित था और अपने माता पिता के दो बेटे थे. इनमें मंदीप पढ़ाई करता था तथा आर्मी की तैयारी करता था. मंदीप के पिता सरोज ठाकुर सहित अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा. वहीं मुन्ना ठाकुर चार बहन व दो भाई था. मुन्ना विवाहित था. उसे एक बेटा एवं एक बेटी है, जो अभी पढ़ते हैं. वहीं इस घटना से ठाकुर टोला गांव गमगीन है. लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे. वहीं दोनों युवकों का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










