चार वर्षीय तेंदुए का शव बरामद, शिकारियों के गोली लगने से तेंदुए की मौत की संभावना

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 5:46 PM

विज्ञापन

चार वर्षीय तेंदुए का शव बरामद, शिकारियों के गोली लगने से तेंदुए की मौत की संभावना

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. पड़ोसी देश नेपाल के नवलपरासी में बुधवार को मध्यबिंदु नगरपालिका के वार्ड नंबर छह स्थित सामुदायिक वन में मृत अवस्था में एक चार वर्षीय तेंदुआ का शव बरामद किया गया है. तेंदुआ के सिर में घाव का निशान मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है. शिकारियों के गोली लगने से तेंदुए की मौत हो गई है. चोरमारा वन डिवीजन कार्यालय के वन अधिकृत भेष बहादुर महतो ने बताया कि बुधवार को मध्यबिंदु नगरपालिका के वार्ड नंबर छह स्थित सामुदायिक वन में न्यूरो साग चुनने गए ग्रामीणों ने वन एक तेंदुआ की मृत अवस्था में शव को देख इसकी सूचना वन विभाग को दिया. सूचना मिलने पर वन विभाग के सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच मृत तेंदुआ के शव को कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना पर चितवन निकुंज से डॉ. दिनेश साह के नेतृत्व में टीम पहुंची. तथा मृत तेंदुआ के शव का निरीक्षण किया. वहीं चितवन निकुंज के पशु डॉ. दिनेश साह ने बताया की तेंदुए के सिर में गोली नहीं मिलने से मृत्यु का स्पष्ट कारण पता नही चल रहा है. मृत तेंदुआ का सैंपल ले लिया गया है. सैंपल का लैब में परीक्षण के पश्चात ही तेंदुआ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन