बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यवसायी की मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 6:09 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मझौलिया-बेखबरा मुख्य मार्ग स्थित देवान टोली ईदगाह के पास मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यवसायी युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

मझौलिया. थाना क्षेत्र के मझौलिया-बेखबरा मुख्य मार्ग स्थित देवान टोली ईदगाह के पास मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यवसायी युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नौतन खुर्द पंचायत के बेखबरा गांव निवासी रामवेलास प्रसाद चौरसिया के 32 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार चौरसिया के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मनोहर कुमार चौरसिया मझौलिया स्थित को-ऑपरेटिव बैंक के नीचे आयुषी कम्युनिकेशन नामक दुकान पर ऑनलाइन सेवाओं का काम करते थे. प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी वें अपनी बाइक से दुकान जा रहे थे. इसी दौरान देवान टोली ईदगाह के समीप सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों की मदद से परिजन गंभीर अवस्था में मनोहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है. कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. हादसे के बाद गांव और परिजन शोक में डूब गए. मृतक की पत्नी नीतू देवी शव से लिपटकर रो-रोकर बार-बार बेहोश हो रही थीं. मनोहर अपने पीछे छह वर्षीय पुत्री आयुषी कुमारी और पांच वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार को छोड़ गए हैं. मासूम बच्चों और विलाप करती पत्नी को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं. ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर बालू लदे ट्रकों की तेज रफ्तार आमतौर पर हादसों का कारण बन रही है. कई बार प्रशासन से सख्ती की मांग की गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन