बस ने ट्रक में मारी टक्कर आधा दर्जन घायल
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 6:21 PM
मंगलपुर गोपालगंज मुख्य हाईबे सड़क में शनिवार की दोपहर सिवान से बेतिया आ रही दानिस बस ने आगे जा रही रही एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया.
नौतन. मंगलपुर गोपालगंज मुख्य हाईबे सड़क में शनिवार की दोपहर सिवान से बेतिया आ रही दानिस बस ने आगे जा रही रही एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बस में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए. वहीं ट्रक फरार हो गया. घटना को देख आसपास मवेशियों को चरा रहे पशुपालक व किसान दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तथा इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया तथा घायलों को नौतन पीएचसी पहुंचाया. जहां कुछ यात्रियों के गंभीर चोट के कारण उन्हें बेतिया रेफर कर दिया गया. जबकि सिवान की सफीना शहनाज, मोहम्मद छवरिया व कठैया विशुनपुरा के साहेब महतो का इलाज नौतन पीएचसी में जारी है. वहीं अन्य घायलों को बेतिया भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में सिवान से दानिश बस बेतिया सवारी लेकर आ रहा था. जहां बरियारपुर के पास आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करना शुरू कर दिया. ट्रक चालक की बस चालक की हरकत देख इधर उधर चलने लगा. तभी बस ने ट्रक के पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा आगे की कार्रवाई जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










