रामरेखा पुल के पास रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हरिनगर रेलवे स्टेशन और नरकटियागंज के बीच रामरेखा पुल संख्या 317 के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.
बगहा. हरिनगर रेलवे स्टेशन और नरकटियागंज के बीच रामरेखा पुल संख्या 317 के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने शव की सूचना रेलवे कर्मियों को दी. जिसके बाद जीआरपीएफ और रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू दी. शव के पास से एक मोबाइल और पहचान पत्र मिलने पर मृतक की पहचान सिलीगुड़ी (दार्जिलिंग) के मटीगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाकाली पंचायत निवासी राज मालिक (28 वर्ष) के रूप में की गयी. प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि राज मालिक कौवाकाली मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था. उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी. मौके से पुलिस को 10 अक्टूबर का एक ट्रेन टिकट मिला है, जो दिल्ली से सिलीगुड़ी तक का था. आशंका जताई जा रही है कि युवक 15654 डाउन अमरनाथ एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था और इसी दौरान यह घटना हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. यह घटना रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ी कर रही है. साथ ही मृतक की यात्रा के दौरान क्या हुआ यह जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




