झिकरी नदी में डूबे युवक का 15 घंटे बाद शव बरामद, मची चीख पुकार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 6:02 PM

विज्ञापन

लौकरिया थाना क्षेत्र के जरार गांव में बुधवार को डूबे 22 वर्षीय युवक शैलेश कुमार राम का शव 15 घंटे बाद गुरुवार को सुबह बरामद हुआ.

विज्ञापन

हरनाटांड़. लौकरिया थाना क्षेत्र के जरार गांव में बुधवार को डूबे 22 वर्षीय युवक शैलेश कुमार राम का शव 15 घंटे बाद गुरुवार को सुबह बरामद हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लौकरिया थाना क्षेत्र जरार गांव निवासी धर्मेंद्र राम का बड़ा पुत्र था. वह अविवाहित था और बीए पार्ट 2 का छात्र था. शैलेश बुधवार को खेत देखकर झिकरी नदी पार कर घर लौट रहा था. तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वह डूब गया. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम तक तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका. वहीं गुरुवार की सुबह पानी कम होने पर किसान लेदर यादव खेत जा रहे थे तभी उन्होंने शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी. शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. ग्रामीणों ने बताया कि शैलेश पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी निभाता था. वह तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था. घटना से पूरा परिवार सदमे में है. वहीं सूचना पाकर लौकरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दी. इस बाबत थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है. वहीं बगहा दो सीओ रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तलाश में लगाया गया था. गुरुवार की सुबह झिकरी नदी में युवक का शव बरामद किया गया. बता दें कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे और परिजनों को सांत्वना देते दिखाई दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन