भितहा पुलिस ने 11 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 6:44 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इ

विज्ञापन

भितहा. स्थानीय थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा ने बताया कि मंगलवार को छापेमारी के दौरान के दौरान थाना क्षेत्र के मल्लाही टोला निवासी बिहारी चौधरी, खजांची चौधरी, शंभू चौधरी, मुरारी चौधरी व राजवंशी चौधरी, बिनही निवासी विनय कुशवाहा, हथुअहवा निवासी देवीलाल कुशवाहा, रघु कुशवाहा, राजेंद्र गोंड, मोहन राम व बिगा राम तथा झवठिया निवासी लालबाबू शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को बुधवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

सात लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रामनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने क्षेत्र के धनरपा मुहल्ले में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल सात लीटर देसी शराब जब्त की. इस बाबत थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि धनरपा गांव निवासी प्रमोद गोंड के पास सात लीटर देसी शराब बरामद किया गया. इस मामले में एसआई नादिर इमाम के बयान पर एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है.

लंबे समय से फरार चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

रामनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नगर के छठिया घाट निवासी पिंटू अंसारी के विरूद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था. जिसके आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन