बेतिया पुलिस की 24 घंटे की कार्रवाई: 37 गिरफ्तार, 87 लीटर 520 एमएल शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए 24 घंटे का विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 37 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 10 उत्पाद अधिनियम के तहत शामिल हैं. पुलिस ने 87 लीटर से अधिक अवैध शराब भी जब्त की.

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलेभर में पिछले 24 घंटे के दौरान विशेष अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अभियान में विभिन्न मामलों के कुल 37 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया. पुलिस ने बताया कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा.

West Champaran News: उत्पाद अधिनियम में 10 आरोपी गिरफ्तार

विशेष अभियान के दौरान उत्पाद अधिनियम के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 87 लीटर 520 मिलीलीटर अवैध शराब भी जब्त की. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है.

वारंटी गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन में भी कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने 17 वारंटियों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों से जारी 21 गैर-जमानती वारंटों का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.

वाहन जांच में वसूला गया जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. पुलिस ने कुल 59,500 रुपये जुर्माना वसूला तथा दो मोटरसाइकिल जब्त कीं. अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, स्वास्थ्य विभाग ने 152 लाभार्थियों के बीच किया वितरण


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन