बेतिया: 13 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का प्रदर्शन, सीडीपीओ कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन
मैनाटांड सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं
पश्चिम चंपारण में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. उन्होंने लंबित भुगतान, मानदेय वृद्धि और बेहतर सुविधाओं की मांग की है. मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है.
West Champaran News: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, मैनाटांड़ के बैनर तले गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान 13 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया. प्रदर्शनकारियों ने लंबित भुगतान, मानदेय वृद्धि और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई.
Inarwa News: बकाया मानदेय और पेंशन की उठाई मांग
प्रदर्शन के दौरान सेविका-सहायिकाओं ने बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान, नियमित मानदेय, गोद भराई, मुंहजुठ्ठी एवं मकान भाड़ा मद की लंबित राशि जारी करने तथा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन की व्यवस्था लागू करने की मांग की. साथ ही तीन वर्षों से लंबित स्लेट-पेंसिल वितरण की प्रक्रिया पूरी करने की भी मांग की गई.
मोबाइल, ड्रेस और डिजिटल कार्य का मुद्दा
आंदोलनकारियों ने सभी सेविकाओं को 5जी मोबाइल उपलब्ध कराने तथा बच्चों के लिए बेहतर गुणवत्ता का ड्रेस देने की मांग की. उन्होंने कहा कि आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए बिना डिजिटल कार्य का अतिरिक्त दबाव नहीं बनाया जाए. इसके अलावा मानदेय बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने और राज्य व केंद्र सरकार की राशि को जोड़कर एकमुश्त भुगतान की मांग भी रखी गई.
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सेविका-सहायिकाओं ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला नेता ओम प्रकाश क्रांति, आनंद श्रीवास्तव, प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला देवी, सचिव तब्बसुम आरा, उपाध्यक्ष मीना देवी सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया.
यह भी पढ़ें: बेतिया: टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, स्वास्थ्य विभाग ने 152 लाभार्थियों के बीच किया वितरण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए