बेतिया: टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, स्वास्थ्य विभाग ने 152 लाभार्थियों के बीच किया वितरण

Updated:
विज्ञापन

मरीजों को पोषण आहार वितरण करते अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राज्य सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में 152 टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार का वितरण किया गया. मरीजों को नियमित इलाज और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

West Champaran News: राज्य सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में गुरुवार को यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच पोषण आहार का वितरण किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी मासूम अंसारी ने मरीजों को पोषण सामग्री प्रदान करते हुए नियमित इलाज और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया.

विज्ञापन

Nautan News: टीबी मरीजों को स्वस्थ रखने पर सरकार का फोकस

लोक शिकायत पदाधिकारी मासूम अंसारी ने कहा कि सरकार टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए गंभीर है. उन्होंने कहा कि पोषण आहार मरीजों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होगा तथा नियमित उपचार के साथ यह बीमारी से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

152 मरीजों के बीच बांटा गया पोषण आहार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अब तक 152 टीबी मरीजों की पहचान की गई है. सभी चिन्हित मरीजों के बीच चरणबद्ध तरीके से पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है ताकि उपचार के दौरान उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके.

स्क्रीनिंग अभियान भी जारी

डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक मरीजों की पहचान के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की टीम लगातार स्क्रीनिंग अभियान चला रही है. समय पर जांच और उपचार से टीबी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. उन्होंने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की.

यह भी पढ़ें: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, गांव में पसरा मातम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन