चनपटिया के शम्भुआपुर स्कूल में निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन की जांच, गुणवत्ता सुधार के निर्देश

Author Birendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
जांच  करते जेई व अन्य | Prabhat Khabar Network

जांच करते जेई व अन्य

शम्भुआपुर के प्लस टू विद्यालय में बन रहे लाइब्रेरी भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है. निर्माण में मानकों की अनदेखी के आरोप पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सुधार के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Bettiah News: प्रखंड के प्लस टू विद्यालय शम्भुआपुर में बन रहे लाइब्रेरी भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है. विरोध के बाद कुछ समय के लिए निर्माण कार्य भी रोक दिया गया.

मामले की शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की.

ग्रामीणों ने क्या लगाए आरोप?

ग्रामीणों का कहना है कि भवन की नींव और बीम का निर्माण सही तरीके से नहीं किया गया है. उनका आरोप है कि बीम भी टेढ़ी-मेढ़ी बनाई गई है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई.

जांच में मिलीं कुछ कमियां

शिकायत के बाद शिक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान नींव की खुदाई कर गुणवत्ता की जांच भी कराई गई.

उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण रेलटेल कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं.

एजेंसी को दिए जाएंगे सुधार के निर्देश

कार्यपालक अभियंता ने कहा कि निर्माण एजेंसी को सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया जाएगा, ताकि आगे का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जा सके.

उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

निरीक्षण में कई लोग रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जेई पूनम कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष मंकेश्वर दुबे, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव पाठक तथा ग्रामीण शंभू सिंह, राजमहमद मियां, बासदेव पटेल, साहेब साह सहित कई लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
Birendra Kumar

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन