चनपटिया में छह दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान

हड़ताल समाप्त कराते भाजपा नेता व अन्य
चनपटिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की छह दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो गई है. नगर पंचायत प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मियों ने काम शुरू कर दिया है. शहर की सफाई व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
Bettiah News: नगर पंचायत चनपटिया के सफाई कर्मियों की छह दिनों से जारी हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई. नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मियों ने आंदोलन वापस ले लिया और नगर की साफ-सफाई का काम दोबारा शुरू कर दिया.
हड़ताल खत्म होने के साथ ही नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया.
मिठाई खिलाकर किया स्वागत
हड़ताल समाप्त होने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हेमंत कुमार और भाजपा नेता वतन केसरी ने सफाई कर्मियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया.
प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि कर्मियों की सभी जायज मांगों पर नियमानुसार जल्द कार्रवाई की जाएगी.
छह दिन तक कचरे से जूझता रहा शहर
लगातार छह दिनों तक सफाई कार्य ठप रहने के कारण नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और कई वार्डों में कचरे का अंबार लग गया था.
इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित रही.
विशेष अभियान चलाकर हटाया गया कचरा
गुरुवार सुबह से सफाई कर्मियों ने मुख्य सड़कों, बाजारों और मोहल्लों में विशेष अभियान चलाकर कचरा उठाना शुरू किया.
नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पूरे नगर की सफाई व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी.
समस्याओं के समाधान का भरोसा
नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा.
वहीं, सफाई कर्मियों ने भी भविष्य में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और नियमित रूप से सफाई कार्य करने का भरोसा जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










