नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित, डॉक्टरों ने 10 मरीजों को लिया गोद

Updated:
विज्ञापन

किट देते एसडीएम व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी उन्मूलन अभियान को बढ़ावा देने के लिए पोषण किट का वितरण किया गया. डॉक्टरों ने 10 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके बेहतर उपचार का संकल्प लिया है.

विज्ञापन

West Champaran News: टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद चन्द्र शुक्ला ने मरीजों को पोषण किट प्रदान कर बेहतर उपचार और पोषण के महत्व पर जोर दिया.

विज्ञापन

Narkatiaganj News: डॉक्टरों ने 10 मरीजों को लिया गोद

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद चन्द्र शुक्ला ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पांच-पांच टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा की. उन्होंने मरीजों की नियमित निगरानी, समय पर दवा, पौष्टिक आहार और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया.

नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने की अपील

एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने टीबी उन्मूलन अभियान में अस्पताल प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की नियमित निगरानी और सहयोग का निर्देश दिया. डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि मरीज चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित दवा लें और संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करें. उन्होंने चेतावनी दी कि बीच में दवा छोड़ने से बीमारी गंभीर हो सकती है.

इन मरीजों को मिला पोषण किट

पोषण किट प्राप्त करने वालों में शुभावती देवी, रोशन तारा खातून, संचित कुमार, लक्ष्मण सहनी, आकाश कुमार, ममता कुमारी, नागेश्वर साह, रघुनाथ राम, शिवानी कुमारी और अमरावती देवी शामिल रहे. कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक विपिन राज, स्वास्थ्यकर्मी राजन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, स्वास्थ्य विभाग ने 152 लाभार्थियों के बीच किया वितरण


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन